Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 | ऑनलाइन आवेदन करे 250 पदों के लिए ,जानिए तिथियां,उम्र सीमा,आवेदन फीस, वेतनमान

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट इंडिया के द्वारा Junior Court Assistant (JCA) के 250 पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है तथा इस वैकेंसी की ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 होने वाला है तो अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Junior Court Assistant (JCA) की महत्वपूर्ण तिथियां, वैकेंसी, उम्र सीमा, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, वेतनमान, चयन प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे और अंत में महत्वपूर्ण लिंक के माध्यम से आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 का संक्षिप्त विवरण

नीचे दी गई तालिका से अच्छे तरीके से जानकारी संक्षिप्त में प्राप्त कर सकते हैं।

संस्थान का नामसर्वोच्च न्यायालय भारत
पद का नामJunior Court Assistant (JCA) (Group B Non Gazetted)
पदों की संख्या250
वेतनमानPay Matrix Level -6 (वेतनमान ₹35400+ अन्य भत्ते)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइटwww.sci.gov.in
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि7 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा शुरू होने की तिथि20 नवंबर 2026

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 (महत्वपूर्ण तिथियां) Important Dates

Notification जारी30 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत7 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा तिथि20 नवंबर 2026
टाइपिंग टेस्टबहुत जल्दी घोषित होगा
उत्तर कुंजी जारी22 नवंबर 2026
उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि22 से 23 नवंबर 2026

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 पदों की जानकारी

सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट के 250 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता तथा पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

Junior Court Assistant (JCA) के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 1 सितंबर 2026 से पहले पूरी कर ली हो तभी आवेदन कर पाएंगे।

  • भारत का नागरिक होने वाला उम्मीदवार आवेदन कर पाएगा।
  • भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक (Bachelors Degree) की डिग्री होने पर आवेदन कर पाएंगे।
  • कंप्यूटर तथा टाइपिंग की जानकारी और 35 शब्द पर मिनट (W.P.M)की टाइपिंग स्पीड आनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • Age Limit का कैलकुलेशन 1 सितंबर 2026 के आधार पर।
  • न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष के अंदर होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)

  • Sc/St/OBC (NCL)/दिव्यांग (PwBD) तथा भूतपूर्व सैनिक (Ex – Servicemen) के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
  • स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अधिकतम 5 साल की उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान तथा भत्ते (Salary)

सुप्रीम कोर्ट Junior Court Assistant (JCA) (Group B Non Gazetted) के पद के लिए निम्न प्रकार से वेतन निर्धारण किया गया है।

  • Pay स्केल:-Level- 6 Pay Matrix
  • प्रारंभिक वेतनमान (Basic Pay) ₹35400 प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • मूल वेतन के साथ में महंगाई भत्ता (DA) , मकान किराया भत्ता (HRA) हमारे अन्य केंद्रीय लाभ दिए जाएंगे।

आवेदन फीस (Application Fees)

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 के आवेदन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

  • अनारक्षित (UR) के लिए आवेदन फीस ₹1500 साथ में बैंक चार्ज निर्धारित किया गया है।
  • SC/ST/OBC (NCL)/Ex-servicemen/PwBD के लिए आवेदन फीस 750 रुपए निर्धारित किया गया है।
  • नोट: परीक्षा हो जाने के बाद Answer Key के लिए आपत्ति दर्ज करने पर ₹100 का आवेदन फीस देना पड़ेगा।

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Junior Court Assistant (JCA) (Group B Non Gazetted) का चयन प्रक्रिया चार चरणों के आधार पर संपन्न होगा जो निम्न प्रकार से होने वाला है।

  • प्रारंभिक ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न (MCQ) का टेस्ट लिया जाएगा जो 1.30 घंटे का होगा और 100 अंक का पेपर होगा जिसमें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50 लाना जरूरी है।
  • दूसरे चरण में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट अंग्रेजी का 35 शब्द पर मिनट आना चाहिए और इसके लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा जिसमें 50 अंक निर्धारित है और पासिंग के लिए 25 अंक लाना जरूरी है।
  • तीसरे चरण में अंग्रेजी वर्णनात्मक परीक्षा होगी जिसमें 2 घंटे का समय 100 अंक तथा पासिंग के लिए 50 अंक लाना जरूरी है।
  • इंटरव्यू के लिए 25 अंक निर्धारित है जिसमें 13 अंक पासिंग के लिए लाना जरूरी है।

ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा के 100 प्रश्नों की जानकारी

  • सामान्य अंग्रेजी के 20 प्रश्न दिए जाएंगे।
  • सामान्य योग्यता के 15 प्रश्न होंगे।
  • सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्न होंगे।
  • संविधान में न्यायपालिका से संबंधित प्रावधान के 15 प्रश्न होंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट नियम 2013 के 10 प्रश्न होंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट अधिकारी एवं कर्मचारी नियम 1961 के 10 प्रश्न होंगे।
  • कंप्यूटर ज्ञान का 15 प्रश्न होगा।

नोट: 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग किया जाएगा।

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 का Required Documents

Junior Court Assistant (JCA) के लिए आवेदन करते समय निम्न प्रकार के दस्तावेज होना चाहिए।

  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट।
  • जन्मतिथि प्रमाण के लिए 10th का मार्कशीट।
  • फोटोग्राफी नया होना चाहिए।
  • सिग्नेचर अपलोड करना पड़ेगा।
  • आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • कैटिगरी सर्टिफिकेट अगर मांगा जाता है तो होना चाहिए।
  • अन्य जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।

Supreme Court Junior Assistant Recruitment 2026 की ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (How To Apply Online)

  • सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “Recruitment” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • “Junior Court Assistant (JCA) Recruitment 2026” लिक का चयन करना है।
  • अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करना है, जिसमें (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, दसवीं के मार्कशीट के अनुसार) दर्ज करना है।
  • परीक्षा शहर का चुनाव करना है और एमपी के नागरिक होने पर नजदीकी शहर का चुनाव करें।
  • अभी की खींची हुई पासपोर्ट साइज और हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (10वीं और 12वीं और ग्रेजुएशन ,जाति प्रमाण पत्र) स्कैन करके अपलोड करना है।
  • ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान कर देना है।
  • इसके बाद आवेदन सबमिट कर देना है और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर रखना है ,क्योंकि इसी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: Junior Court Assistant (JCA) (Group B Non Gazetted) के पदों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 2
50 पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

प्रश्न 2: इस पद की आवेदन करने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
उत्तर:
आवेदन करने की शुरुआत 7 अक्टूबर 2026 से होगी।

प्रश्न 3: इस पद की आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 होगी।

प्रश्न 4: Junior Court Assistant (JCA) का वेतनमान कितना निर्धारित किया गया है?
उत्तर:
बेसिक पे 35400 महीने का होने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top