अगर आप एक महिला हैं, तथा घर बैठे रोजगार शुरू करना चाहती हैं तो फ्री सिलाई मशीन योजना आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाली है। इस योजना को भारत सरकार ने पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में पंजीकृत महिलाओं और कारीगरों को मुफ्त में 15000 तक की टूल किट सहायता देने के लिए निकाली है।
आर्टिकल में जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिस्ट में नाम कैसे देखेंगे पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।
विवरण
| योजना का नाम | फ्री सिलाई मशीन योजना |
| संचालित योजना | पीएम विश्वकर्मा योजना |
| मंत्रालय | सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| लाभ | ₹15000 का टूल किट सहायता |
| प्रशिक्षण का भत्ता | ₹500 प्रतिदिन प्रशिक्षण के दौरान |
| लोन सुविधा | ₹300000 तक का लोन |
| ब्याज दर | केवल 5% |
| लाभार्थी श्रेणी | दर्जी या टेलर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?
फ्री सिलाई मशीन योजना एक केंद्रीय सरकार की बेहतरीन योजना है जो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है। योजना का उद्देश्य देशभर की लाभार्थी महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना।
इस योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेंड में काम करने वाली महिलाओं को ₹15000 तक का ई वाउचर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा प्रदान किया जाता है तथा सस्ते दर पर लोन भी उपलब्ध कराया जाता है।
प्रमुख लाभ
इस योजना के अंतर्गत व्यक्तियों को तीन प्रकार से लाभ मिलने वाला है।
टूलकिट सहायता
सिलाई मशीन या उससे जुड़ी उपकरण खरीदने के लिए ₹15000 तक का सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ई वाउचर के रूप में ट्रांसफर किया जाता है।
कौशल प्रशिक्षण तथा दैनिक खर्चा
योजना के अंतर्गत बेसिक और एडवांस से कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है ,जो 10 से 15 दिन तक चलता है और प्रशिक्षण के दौरान ₹500 भत्ते के तौर पर दिया जाता है।
लोन की सुविधा
प्रशिक्षण पूरी करने के बाद ₹300000 तक का लोन बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है और इसमें केवल 5 प्रतिशत का ब्याज दर लिया जाता है।
पात्रता एवं शर्त
- पेशा दर्जी या टेलरिंग ट्रेंड में काम करने वाले कर्मचारी होने चाहिए।
- 18 साल कम से कम उम्र तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष के अंदर होना चाहिए।
- EWS,BPL परिवार तथा विधवा या दिव्यांग महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
- एक परिवार में केवल एक ही सदस्य लाभ उठा सकता है।
- आधार मोबाइल से लिंक होना चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति परिवार में सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
कौन आवेदन कर सकता है?
नीचे दिए गए वर्ग विशेष रूप से आवेदन कर सकते हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर EWS के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- बीपीएल परिवार के सदस्य आवेदन कर सकते हैं।
- विधवा महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
- दिव्यांग महिलाएं लाभ ले सकती हैं ,तथा पुरुष भी।
- ग्रामीण क्षेत्र की पारंपरिक दर्जी टेलरिंग करने वाली महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
- शहर क्षेत्र की महिलाएं भी इसी योजना का लाभ उठा सकती है।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड अनिवार्य रूप से मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- पहचान प्रमाण पत्र के रूप में वोटर आईडी या पैन कार्ड कोई भी एक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आय प्रमाण पत्र EWS को साबित करने के लिए देना पड़ सकता है।
- डीबीटी ट्रांसफर के लिए बैंक खाता की जानकारी होना चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।
- जाति प्रमाण Sc/St/ Obc उम्मीदवारों को देना पड़ेगा।
- विधवा महिलाओं को विधवा प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र दिव्यांग की स्थिति में देना पड़ेगा।
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे?
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से होने वाली है।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- सरकार के द्वारा अनुरोध किया गया है कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना है, बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना है।
- वेबसाइट पर या CSC पर अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना है।
- व्यक्ति की जानकारी जिसमें परिवार की जानकारी और काम का विवरण और ट्रेड श्रेणी में दर्जी का चुनाव करना है।
- सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना है जिसमें आधार कार्ड और बाकी सभी प्रमाण पत्र शामिल हैं।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है तथा रसीद को सुरक्षित तरीके से रखना है और आगे इसी के माध्यम से टूलकिट वाउचर की जानकारी चेक कर पाएंगे।
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखेंगे?
लाभार्थी सूची में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से नाम चेक कर सकते हैं जो निम्न प्रकार से होने वाला है।
ऑनलाइन तरीका
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर बेनिफिशियरी लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है ,तथा OTP से सत्यापन करना है।
- लॉगिन होने के बाद – डैशबोर्ड में “Training Status” Or Toolkit/Benefits Status की जानकारी पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन सत्यापित हो गया होगा तो डिजिटल वाउचर की स्थिति दिखाई देगी।
ऑफलाइन तरीका
अगर आप को ऑनलाइन जांचने में दिक्कत आ रही है तो नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर अपनी जानकारी देकर आसानी से चेक करवा सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
- यह योजना केवल प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीकृत दर्जी ट्रेलर ट्रेन के लोगों के लिए होने वाली है।
- एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को लाभ दिया जाने वाला है।
- सरकारी कर्मचारी और आयकर देने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते है।
- सिलाई मशीन के लिए ₹15000 ई वाउचर के रूप में दिए जाते हैं।
- बेसिक प्रशिक्षण लेना है तो टूल किट या वाउचर जारी नहीं किए जाएंगे।
- प्रशिक्षण के दौरान ₹500 रोजाना दिया जाएगा।
- प्रशिक्षण के बाद ₹300000 तक का लोन भी दिया जाने वाला है।