नमस्कार दोस्तों! अगर आप एक महिला हैं और अपने घर की जिम्मेदारी के साथ में पैसा कमाने का कोई रास्ता ढूंढ रही है,तो LIC की बीमा सखी योजना के अंतर्गत यह मौका मिला है।
आपको बताना चाहूंगा कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹7000 दिए जाते हैं। इस योजना में आवेदन करती हैं तो एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए तथा कौन-कौन सी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी। आवेदन करने के बाद क्या नौकरी मिलती है या एजेंट के रूप में काम करना पड़ता है और सबसे जरूरी बात ₹7000 कब दिए जाते हैं।
इस आर्टिकल में बहुत आसानी से इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अगर आपने दसवीं तक पढ़ाई की है और अब पैसा कमाना चाहती हैं तो बीमा सखी योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को LIC के साथ बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलता है तथा शुरुआत के 3 वर्ष में नियम के अनुसार स्टाइपेंड और बीमा पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी दिया जाता है तो इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।
बीमा सखी योजना का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | बीमा सखी योजना |
| संस्था का नाम | लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया |
| योजना का प्रकार | महिला करियर एजेंट योजना |
| लाभार्थी | भारत की पात्र महिलाएं |
| न्यूनतम आयु सीमा | 18 वर्ष निर्धारित |
| अधिकतम आयु सीमा | 70 वर्ष निर्धारित |
| शैक्षणिक योग्यता | दसवीं पास होना चाहिए |
| पहले साल स्टाइपेंड | ₹7000 हर एक महीना |
| दूसरे साल स्टाइपेंड | ₹6000 हर महीना |
| तीसरे साल स्टाइपेंड | ₹5000 प्रति महीना |
| अतिरिक्त कमाई | बीमा पॉलिसी करने पर कमिशन |
| स्टाइपेंड का समय अवधि | अधिकतम 3 साल तक |
| आवेदन करने की प्रक्रिया | एलआईसी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से |
| ऑफिशल वेबसाइट | licindia.in |
लेटेस्ट जानकारी (Letest Information)
बीमा सखी योजना की लेटेस्ट जानकारी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं ,ताकि आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा महिलाओं के लिए निकल गई योजना है।
इस योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा बीमा क्षेत्र में काम करने का मौका प्रदान करना और योजना के तहत महिलाओं को एजेंट बनने का मौका मिलता है और साथ में पैसा कमाने का भी बेहतरीन जरिया मिल रहा है।
एलआईसी के आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस योजना में पहले साल 7000, दूसरे साल 6000 , तीसरे साल ₹5000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है। याद रखना है कि नियम और पात्रता को पूरा करना पड़ेगा तभी यह स्टाइपेंड भी दिया जाने वाला है।
स्टाइपेंड के साथ एजेंट बनने के बाद पॉलिसी की बिक्री करने पर अलग से कमीशन भी दिया जाता है ,तथा न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 70 वर्ष निर्धारित की गई है और शैक्षणिक योग्यता में कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है ,और इसके बारे में और भी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करेंगे।
बीमा सखी योजना क्या है?
दोस्तों अगर आपको नहीं मालूम है तो बताना चाहूंगा कि यह योजना एलआईसी की एक पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं को एजेंट बनने का मौका मिलता है ,तथा चयनित महिला को योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है और ट्रेनिंग भी थोड़ी बहुत दी जाती है और हर महीने ₹7000 स्टाइपेंड भी दिया जाता है और बीमा करने पर कमीशन भी प्रदान की जाती है।
गांव में या मोहल्ले में कोई परिवार अपने बच्चों के सुरक्षा के लिए बीमा लेता है तो उनकी मदद करने पर और पॉलिसी के बारे में जानकारी देने पर स्टाइपेंड के साथ में पॉलिसी पर कमीशन भी दिया जाता है।
यह किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं है और इसमें केवल बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिल रहा है और इसी के माध्यम से पैसे भी कमाने का मौका मिलता है।
बीमा सखी योजना के फायदे (Benefits Of Yojana)
इस योजना में निम्न प्रकार से लाभ भी मिलने वाले हैं।
- महिलाओं को एलआईसी के साथ काम करने का मौका मिलता है।
- कम से कम 10वीं पास होने वाली महिलाएं आवेदन कर पाएंगे।
- काम करने के कुछ समय बाद लाभ मिलने शुरू हो जाते हैं।
- पहले तीन वर्ष के नियम के अनुसार महीने का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है।
- बीमा पॉलिसी अलग से करने पर कमीशन दिया जाता है।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को बीमा क्षेत्र का अनुभव प्राप्त होगा।
- लिक में करियर बनाने का मौका मिलता है।
स्टाइपेंड कितना प्रदान किया जाता है?
बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 3 साल तक निम्न प्रकार से वेतन मान दिया जाने वाला है।
- पहले वर्ष में ₹7000 स्टाइपेंड 12 महीने तक दिए जाने वाले।
- दूसरे साल में ₹6000 तक स्टाइपेंड प्रदान किए जाएंगे।
- तीसरे साल ₹5000 प्रदान किए जाने वाले है।
नोट:- आपको बताना चाहूंगा कि क्या बिना कुछ काम किया ही महीने का निर्धारण स्टाइपेंड प्रदान कर दिया जाएगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और भी जानकारी प्राप्त करते हैं।
बीमा सखी योजना के अंतर्गत निश्चित संख्या में पॉलिसी और फर्स्ट ईयर कमिश्नर से जुड़े प्रदर्शन के नियम को पूरा करेंगे तभी आपको लाभ प्राप्त होगा।
- पहले 4 महीने में हर महीने कम से कम एक जीवन और ₹2000 का फर्स्ट ईयर कमिशन।
- अगले 4 महीने में हर महीने में कम से कम दो जीवन और 4000 का फर्स्ट ईयर कमीशन कंप्लीट करना पड़ेगा।
- अंतिम 4 महीने में हर महीने में कम से कम तीन जीवन बीमा और 6000 का फर्स्ट ईयर कमिशन पूरा करना पड़े।
नोट:- नियम के अनुसार पहले साल में 24 जीवन और 48000 का फर्स्ट ईयर कमिशन मानक निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करना पड़ेगा और संबंधित महीना में कम से कम एक पॉलिसी पूरी करनी भी जरूरी है,इसलिए आवेदन करने से पहले नियम को अच्छे तरीके से जरूर पढ़ें।
कौन महिलाएं आवेदन कर सकती हैं? (Eligibility Criteria)
इस योजना में महिलाओं को निम्न प्रकार से शर्त और पात्रता को पूरा करना पड़ेगा।
- केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
- आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 70 वर्ष के अंदर होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम दसवीं पास होना जरूरी है और इससे अधिक एजुकेशन डिग्री रखने वाली महिला भी आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला भारत की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- महिला को LIC एजेंट के रूप में काम करने के लिए पर्याप्त समय और ध्यान भी देना पड़ेगा।
- केंद्र सरकार, राज्यसरकार, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी इस योजना के लिए पत्र नहीं माने जाएंगे।
- पहले से एजेंट महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगे।
- LIC के नियम के अनुसार मौजूद पहले से LIC एजेंट कर्मचारी और नजदीकी रिश्तेदार भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले आपके पास निम्न प्रकार से जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।
- आधार कार्ड होना चाहिए।
- पैन कार्ड अनिवार्य है।
- दसवीं का मार्कशीट या प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज होना चाहिए।
- बैंक खाते की जानकारी होना चाहिए।
- निर्धारित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके भरना है।
- अन्य सभी जरूरी दस्तावेज जो LIC संस्था के द्वारा मांगे जाएं।
घर बैठे आवेदन करने की प्रक्रिया (How To Apply Online)
LIC में आवेदन करना चाहते हैं तो निम्न प्रकार से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हैं।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद Bima Sakhi या Mahila Carrer Agent से संबंधित विकल्प को खोजना है।
- अब इसके बाद योजना से जुड़ी पात्रता और नियम और आवेदन से संबंधित जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ना है।
- आधिकारिक आवेदन लिक के विकल्प पर क्लिक करना है और मांगी गई सभी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना है।
- आवेदन फार्म में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी जानकारी को दर्ज करना है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- इसके बाद सभी जानकारी को अच्छे तरीके से जांच लेना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से सफलता पूर्वक आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी होती है और इसके बाद एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- प्रिंटआउट निकालने के बाद उसका आवेदन संख्या और रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखना है।
- इसके बाद एजेंसी के द्वारा इंटरव्यू या परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है।
नोट:- घर बैठे ऑनलाइन जानकारी की प्रक्रिया के माध्यम से यह बताना संभव नहीं है कि आपका चयन ही हो जाएगा क्योंकि एजेंसी द्वारा दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू और परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है।
Selection Process (चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी)
इस योजना में महिलाओं का चयन निम्न प्रकार से होने वाला है।
- आवेदन करने के बाद पात्रता की जांच की जाएगी।
- निर्धारित Pre- रिक्रूटमेंट का परीक्षा भी लिया जा सकता है।
- जरूरी दस्तावेज को जमा करना पड़ेगा।
- LIC शाखा कार्यालय में इंटरव्यू भी देना पड़ेगा।
- एजेंट कोड आवंटन और फिर नियुक्ति की जाएगी।
बीमा सखी एजेंट बनने के बाद काम क्या करना पड़ेगा?
मान लीजिए आपका चयन हो जाता है,तो इसके बाद अपने आसपास के लोगों को बीमा योजनाओं की जानकारी देना है।
आपका काम केवल पॉलिसी बेचना नहीं बल्कि पॉलिसी की नियम, प्रीमियम, लाभ, बाकी सभी जानकारी को अच्छे तरीके से समझाना। ग्राहक की जानकारी के अनुसार बजट प्रदान करना तथा पॉलिसी से संबंधित जानकारी देना।
इस योजना में 3 साल के बाद क्या पैसे मिलेंगे?
अगर आप 3 साल तक स्टाइपेंड का लाभ लेती हैं तो इसके बाद लिक एजेंट के रूप में लगातार काम करना चाहती है तो पॉलिसी बिक्री के अनुसार कमीशन और बेहतरीन प्रकार के लाभ दिए जाने वाले हैं।
याद रखें की 3 साल बाद आपको स्टाइपेंड की लाभ नहीं मिलने वाली है तो सभी प्रकार की जानकारी अच्छे तरीके से प्राप्त करें और इसके बाद आवेदन करें।
महत्वपूर्ण बातें:-
- यह योजना महिलाओं के लिए एक बेहतरीन करियर का मौका प्रदान करती है।
- केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
- कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है।
- स्टाइपेंड की सुविधा 3 साल तक प्रदान की जाती है।
- पहले वर्ष में ₹7000, दूसरे साल ₹6000, तीसरे साल ₹5000 स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है।
- स्टाइपेंड प्राप्त करने के लिए नियम को पूरा करना भी जरूरी है।
- पॉलिसी बेचने पर अलग से कमीशन भी दिया जाने वाला है।
- यह किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं है।
- चयन के लिए निर्धारित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ेगी।
महत्वपूर्ण लिंक
| बीमा सखी योजना 2026 | क्लिक करें |
| बीमा सखी योजना की जानकारी | क्लिक करें |
| ऑफिशल वेबसाइट | क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs
प्रश्न 1:- बीमा सखी योजना क्या है?
उत्तर:- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को एजेंट बनने का मौका मिलता है तथा स्टाइपेंड प्राप्त करने का मौका भी प्रदान होता है।
प्रश्न 2:- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या होना चाहिए?
उत्तर:- योजना के अंतर्गत महिलाओं को कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है।
प्रश्न 3:- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की उम्र सीमा कितनी होना चाहिए?
उत्तर:- न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 70 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रश्न 4:- क्या यह सरकारी नौकरी है?
उत्तर:- बिल्कुल नहीं इसमें केवल एजेंट बनने का मौका मिलता है।