हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Biology 5 Most Important Subjective Question Answer: बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न

1. वायवीय श्वसन तथा अवायवी श्वसन में अन्तर लिखें।

⚫वायवीय श्वसन

(i) ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है।

(ii)ग्लूकोज का पूर्ण उपचयन होता है, कार्बनडाइऑक्साइड, पानी और ऊर्जा मुक्त होती है।

(iii) यह कोशिका द्रव्य व माइटोकान्ड्र्या में होता है।

(iv) अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है। (36ATP)

उदारहण : मानव।

⚫अवायवी श्वसन

(i) ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है।

(ii) ग्लूकोज का अपूर्ण उपचयन होता है, जिसमें एथेनॉल,लैक्टिक अम्ल,कार्बन डाइऑक्साइड और ऊर्जा मुक्त होती है।

(iii) यह केवल कोशिका द्रव्य में होता है।

(iv)कम ऊरजा उत्पन्न होती है। (2ATP)

उदाहरण : यीस्ट।

WhatApp Group 

2. जाइलम तथा प्लोएम में अन्तर लिखें।

⚫जाइलम

(i) इसमें वाहिनिकाओं, वाहिकाओं, जाइलम मृदूतक (पैरेन्काइमा) तथा जाइलम फाइबर होते हैं।

(ii) ये मृदा से जल तथा खनिज लवणों को पादप के विभिन भागों में पहुँचाते हैं।

(iii) जाइलम मृदूतक के अलावा अधिकांश कोशिकाएँ मृत कोशिकाएँ होती हैं।

⚫प्लोएम

(i) इसमें चालनी नलिकाएँ, सहचर कोशिकाएँ, फ्लोएम (तंतु) तथा प्लोएम पैरेन्काइमा होते हैं।

(ii) ये पत्तियों से भोजन को पौधों के विभिन्न भागों में पहुँचाते हैं।

(iii) फ्लोएम तंतु के अलावा अधिकांश कोशिकाएँ जीवित कोशिकाएँ होती हैं।

WhatApp Group

3. स्वपोरषी पोषण तथा विषमपोरषी पोषण में अन्तर लिखें।

⚫स्वपोषी पोषण

पोषण का वह तरीका जिसमें जीव अपने आस-पास

के वातावरण में उपस्थित सरल अजैव पदार्थों जैसे CO2, पानी और सूर्य के प्रकाश से अपना भोजन स्वयं बनाता है।

उदाहरण : हरे पौधे।

⚫विषमपोषी पोषण

पोषण का वह तरीका जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकता, बल्कि अपने भोजन के लिए अन्य जीवों पर निर्भर होता है।

उदाहरण : मानव व अन्य जीव ।

Subject Biology 
Biology Ka Subjective Question PDF Download 
Hindi Ka Subjective Question PDF Download 
Math Ka Subjective Question PDF Download 
WhatApp Group Join Now!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!