MPBCD Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश भवन विकास निगम के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें

MPBCD Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड MPBCD के द्वारा डेप्युटी जनरल मैनेजर (IT) के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश शासन का यह उपक्रम है जिसका पंजीकृत कार्यालय भोपाल में स्थित है।

MPBCD के 01 पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और यह नौकरी संविदा के आधार पर होने वाली है। इस वैकेंसी की आवेदन करने की शुरुआत 5 अक्टूबर 2026 से चालू है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 होने वाली है आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, 15 वर्ष के अनुभव, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जानेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 5 अक्टूबर 2026 है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है।
  • दस्तावेज तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 26 अक्टूबर 2026 है।
  • परीक्षा और इंटरव्यू की तिथि बहुत ही जल्दी बताई जाएगी।

नोट:- अंतिम तिथि से पहले दस्तावेज भेज देना है और नोटिफिकेशन को अच्छे तरीके से जांच लेना है, जिसका लिंक नीचे दिया जाने वाला है।

पदों की जानकारी

  • Deputy जनरल मैनेजर (IT) के लिए 01 पद के लिए नोटिफिकेशन जिसमें केवल जनरल के पद दिए गए हैं और यह संविदा के आधार पर वैकेंसी होने वाली है।

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता

MPBCD के डेप्युटी जनरल मैनेजर (IT) पद के लिए निम्न प्रकार से योग्यता निर्धारित किया गया है।

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से IT या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक होना चाहिए।
  • बीटेक में न्यूनतम 65% अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • अतिरिक्त योग्यता के रूप में IT या किसी अन्य मान्यता प्राप्त सरिता से M.tech तथा Ai सॉफ्टवेयर कोर्स का उल्लेख भी किया गया है।
  • सरकारी अर्द्ध सरकारी, PUS अथवा लिमिटेड कंपनी में संबंधित पदों पर न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव भी होना जरूरी है।
  • ड्यूटी जनरल मैनेजर या असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों के लिए अनुभव भी होना जरूरी है।
  • AI सॉफ्टवेयर की जानकारी होना चाहिए।
  • IT,MIS, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, ई-गवर्नेंस, स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस, ITMS, Data सेंटर मोबाइल एप्लीकेशन, डाटा एनालिटिक्स तथा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग का अनुभव होना चाहिए।
  • माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजी जैसे C#, ASP,NET, NET फ्रेमवर्क, ADO,NET, विजुअल स्टूडियो, IIS और SOL सर्वर पर काम करने का अनुभव भी होना जरूरी है।
  • ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग, डाटा स्ट्रक्चर, डाटाबेस डिजाइन, SQL सर्वर, ट्रबल फूटिंग एवं एप्लीकेशन परफॉर्मेंस मैनेजर की जानकारी होना जरूरी है।

आयु सीमा की जानकारी

  • न्यूनतम आयु 40 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • अधिकतम आयु 63 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश शासन में 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति संविदा उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 65 वर्ष निर्धारित किया गया है।

वेतनमान की जानकारी

इस वैकेंसी के लिए निम्न प्रकार से वेतनमान निर्धारित किया गया है।

  • वेतनमान 15600 से 39100 मिलने वाला है।
  • ग्रेड पे 7600 महीने का निर्धारण किया गया है।
  • पे लेवल 14 के तहत वेतन मिलेगा।
  • संविदा नियुक्ति के लिए न्यूनतम वेतनमान की पात्रता लेवल 13 के तहत ग्रेड पे 6600 का उल्लेख किया गया है।

आवेदन फीस की जानकारी

  • पोर्टल सेवा शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है।
  • GST 18%, 45 रुपए निर्धारित किया गया है।
  • कुल आवेदन फीस 295 देना पड़ेगा।
  • नोट:- एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पेमेंट का भुगतान कर सकते हैं और एक बार पेमेंट भुगतान करने के बाद पेमेंट रिफंड नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया की जानकारी

MPBCD के Deputy जनरल मैनेजर (IT) पद के लिए निम्न प्रकार से चयन प्रक्रिया किया जाने वाला है।

  • एमपी ऑनलाइन से प्राप्त आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्रों का जांच किया जाएगा।
  • IT MIS तथा अतिरिक्त तकनीकी अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा 40 अंकों का लिया जाने वाला है।
  • इंटरव्यू 20 अंकों का लिया जाने वाला है।
  • सभी निर्धारित आधारों पर चयन सूची तैयार की जाएगी।
  • कुल 100 अंको का मूल्यांकन किया जाने वाला है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • MPBCD की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर दिए गए नियम पुस्तिका को ध्यान पूर्वक पढ़ना है।
  • 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • आवेदन फीस 295 का भुगतान करना पड़ेगा।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना पड़ेगा।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद पेमेंट करने के बाद आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है
  • ऑनलाइन आवेदन की फोटोकॉपी और आवश्यक दस्तावेज को लिफाफे में रखना है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि से पहले MPBCD 16-A Arera हिल्स जेल रोड भोपाल के पत्ते पर भेजना है।

आवश्यक दस्तावेज

  • हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी का प्रमाण पत्र जन्म तिथि के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • M.tech , B.tech तथा अन्य शैक्षणिक योग्यता की डिग्रियां होनी चाहिए।
  • अनुभव प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी दस्तावेज होना चाहिए।
  • फोटो पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस वोटर आईडी और बैंक खाता पासबुक होना चाहिए।
  • स्थाई पते का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • विभागीय जांच, लोकायुक्त अथवा अन्य शिकायत मामले की स्थिति में शपथ पत्र होना चाहिए।
  • विधवा या तलाकशुदा उम्मीदवारों के शपथ पत्र होने चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

आधिकारिक भर्ती नियम पुस्तिकाClick Here
एमपी ऑनलाइन पोर्टलClick Here
Official वेबसाइटClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top