हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

class 10th Hindi subjective question 2023 :बिहार बोर्ड 2023 में आने वाला हिन्दी के महत्वपूर्ण क्वेश्चन

1.पिताजी किससे नाराज थे और क्यों ?

उत्तर:- पिताजी नरेन से नाराज थे, क्योकि वह मछली को कुओं में डालकर पालना चाहता था। उसी के इशारे पर संतू मछली लेकर भागता है । फलतः उसके कपड़े गंदे हो

जाते हैं। सारा शरीर की गन्धमय हो जाता है। संतू की हरकत का कारण नरेन को मानते हुए ही पिताजी ने भग्गू से कहा कि यदि वह घर में घुसे तो उसके हाथ-पैर तोड़ देना

2.घर में मछली कौन खाता था और कैसे बनाई जाती थी?

उत्तर:-घर में मछली लेखक के पिता खाते थे। घर में मछली काटने के लिए एक पाटा (लकड़ी का तख्ता) था उस पाटे पर रखकर मछली काटी जाती थी । घर का नौकर

भगगयू मछली तैयार करता था। भग्यू मछली को पत्थर पर पटककर मार देता था, फिर उस मरी मछली के शरीर में अच्छी तरह राख मलता था। इसकेि बाद मछलियों को काटकर गोल-गोल टुकड़े बनाता। फिर उसे बाल्टी में रखकर कई बार धोया जाता था। इस प्रकार मछली बनाई जाती थी

3.धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है?

उत्तर:-लेखक की मान्यता है कि धर्मों की दृष्ट से भारत का विशेष महत्त्व है, क्योंकि यह ब्राह्मण अथवा वैदिक धर्म की भूमि है, बौद्ध धर्म की जन्म भूमि है, पारसियों के जरथुष्ट धर्म की शरणस्थली है। तात्पर्य यह कि वेद-रचना के कारण वैदिक धर्म की स्थापना हुई तो भगवान बुद्ध का जन्म भारत में ही हुआ था। उनका सिद्धान्त बौद्ध धर्म के रूप में प्रचारित हुआ । पारसी धर्म के संस्थापक जरथुष्ट ने अपने धर्म के प्रचार के लिए इसे विशेष उपयुक्त माना था, इसलिए यह उस धर्म की शरण स्थली है ।

4.संतू के विरोथ का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर:- बालक खेल प्रिय होते हैं । इस खेलप्रियता के कारण वह मछली को कृुएँ में डालना चाहता है, ताकि वह उसके साथ खेल सके। लेकिन नौकर भग्गू मछलियों को नहानघर से लाकर मछली को काटने लगता है। मछली को काटते देखकर संतू निराश हो जाता है। इसी निराशा के उद्वेग में मछली को लेकर कृएँ में डालने चल पड़ता है अतः संतू के विरोध का अभिप्राय मछली का पालना था, न कि खाना था

5.लेखक ने वारेन हेस्टिग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया और क्यों?

उत्तर:-लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित उस दुर्भाग्यपूर्ण दर्घटना के संबंध में बताया है कि जब हैस्टिंग्स भारत का गवर्नर जनरल था। उसे 172 दारिस नामक सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला था। उसने उन सिक्कों को अपने मालिक ईस्ट इण्डिया कंपनी के निदेशक मंडल की सेवा में इसलिए भेजवा दिया कि यह एक ऐसा उपहार होगाजिसकी गणना उसके द्वारा प्रेषित सर्वेत्तम दर्लभ वस्तुओं में होगी ।

6.कवि किन अत्याचारियों का और क्यों जिक्र करता है?

उत्तर:-कवि उन अत्याचारियों का जिक्र किया है जो सुविधाभोगी, आराम पसंद जीवन जीने के लिए सुख-भोग के सारे साधनों का संग्रह करने के बावजूद अपनी शोषण-

प्रवृत्ति का त्याग करना नहीं चाहते। कवि ने इन अत्याचारियों के माध्यम से देश के नेता, अधिकारी-पदाधिकारी आदि की ओर संकेत किया है कि ये भोली-भाली जनता की सज्जनता का नाजायज लाभ उठाते हैं। ये किसी भी प्रकार से धनार्जन करके एक- दूसरे से आगे निकलने के लिए व्यम्र रहते हैं। जनता अपनी जान देकर आरथिक विकास में संलग्न रहती हैं और उच्च पद पर बैठे सत्ताधारी गरीबों का हक डकार मौज

मनाते हैं।

7.सीता क्या सोचकर घर से निकल पड़ी ?

उत्तर:-प्रतिमाह 50-50 रु० देने की बात सुनकर सीता को हार्दिक पीड़ा हुई। उसने सोचा कि जब मुझे मजदूरी ही करनी है तो कहीं भी कर लूँगी और रोटी खा लँगी। यही सोचकर वह घुटन में घर से निकल पड़ी।

8.बड़े डॉक्टर पाप्पाति के बारे में पूछताछ क्यों कर रहे थे ?

उत्तर:- बड़े डॉक्टर पाप्पाति के बारे में पूछताछ कर रहे थे क्योंकि उसे मेनिनजाइटिस के खतरनाक किस्म का रोग लगा था और वह कल का दिन नहीं देख पाती यदि फौरन इलाज नहीं हुआ तो, इसलिए वह उसका इलाज करने के लिए पूछताछ कर रहे थे।

9.‘क्या ढहते विश्वासकहानी के शीर्षक सार्थक है? विचार करें।

उत्तर:- घटित घटना के आधार पर ही सिद्धहस्त लेखन ने कहानी का शीर्षक: ‘ढहते विश्वास’ रखा है। इस भयंकर बाढ़ के समय लोग बड़ी आशा और उम्मीद से माँ मंडेश्वरी की शरणागत हुए, जहाँ चैत की संक्रान्ति में देवी की पूजा होती थी, बलि दी जाती थी। पर आज भगवान, शिव और माँ मुंडेश्वरी कोई सहायता नहीं कर सके । अब लोगों को किसी पर भरोसा नहीं रह गया । देवी-देवताओं पर से विश्वास उठने लगा है। अत: कहानी का शीर्षक सटीक और सत्य है।

10.लक्ष्मी क्यों पिछड़ गई ?

उत्तर:-लक्ष्मी के साथ दो छोटी बच्चियाँ, गोद में बच्चा और माथे पर चिउड़ा वर्तन और कपडे भरे बोरी थी । अतः वह पिछड़ गई।

11.झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में क्यों घुस गए ?

उत्तर :- झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में घुस गए, क्योंकि इस गली में घर नजदीक पड़ता था। दूसरे रास्तों में बहुत भीड़ थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!