Mp CSIR AMPRI Bhopal Recruitment 2026:- मध्य प्रदेश में टेक्निकल ऑफीसर, MTS, सिक्योरिटी ऑफिसर, टेक्नीशियन के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें?

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के घाटक प्रयोगशाला प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान AMPRI के द्वारा विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा तकनीकी तथा गैर तकनीकी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जरूर आपको होना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • टेक्निकल ऑफीसर और टेक्नीशियन 01 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 7 अक्टूबर 2026 से किया जा चुका है और इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2026 होने वाली है।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी अस्सिटेंट और मल्टी टास्क स्टाफ के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म की शुरुआत 15 अक्टूबर 2026 से हुई है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 होने वाली है।

पदों की संख्या

Mp CSIR AMPRI Bhopal के पदों के लिए निम्न प्रकार से पदों की संख्या होने वाली है।

  • टेक्निकल ऑफीसर के 07 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट के जीरो एक पद होने वाले हैं।
  • टेक्नीशियन 01 के 04 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • मल्टीटास्क स्टाफ के लिए 01 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

आयु सीमा की जानकारी

  • टेक्निकल ऑफीसर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है।
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है।
  • टेक्नीशियन 01 पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा के बारे में जानकारी नहीं है,लेकिन अधिकतम आयु सीमा 28 साल के अंदर होना चाहिए।
  • मल्टीटास्क स्टाफ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है।
  • सभी पदों के लिए उम्र सीमा में छूट भी दिया जाता है तो और भी जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को अच्छे तरीके से जरूर पढ़ें और उम्र कैलकुलेशन की तिथि नहीं बताई गई है।

वेतनमान की जानकारी

  • टेक्निकल ऑफीसर के लिए पे लेवल 7 के तहत 44900 से 142400 रुपए प्रतिमाह का वेतनमान दिया जा सकता है और अनुमानित वेतनमान 86580 रुपए प्रतिमाह का मिलने वाला है।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए लेवल 7 के तहत वेतनमान 44900 से 142400 तक निर्धारित है लेकिन अनुमानित वेतनमान 86580 रुपए महीने का मिलने वाला है।
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए पे लेवल 6 के तहत 35400 से 112400 रुपए प्रतिमा का वेतनमान मिलेगा लेकिन अनुमानित वेतनमान 66500 महीने का मिलने वाला है।
  • टेक्नीशियन 01 पद के लिए पे लेवल 2 के तहत वेतनमान मिलेगा और 19900 से 63200 महीने का वेतन निर्धारित है लेकिन अनुमानित वेतन ₹37000 मिलने वाला है।
  • मल्टीटास्क स्टाफ पद के लिए वेतनमान पे लेवल 1 के तहत 18000 से 56900 निश्चित है, अनुमानित वेतनमान 33650 रुपए महीने का मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता एवं एक्सपीरियंस की जानकारी

इन सभी पदों के लिए निम्न प्रकार से शैक्षणिक योग्यता है तो आप आवेदन कर सकते हैं।

  • टेक्निकल ऑफीसर:- इस पद के लिए 55% अंक मैटेरियल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, एप्लाइड केमेस्ट्री, या केमिकल साइंस में M.sc की डिग्री होना चाहिए अथवा 55% अंकों के साथ में MCA होना चाहिए अथवा मैकेनिक मेटलर्जी, मेटलर्जिकल, इलेक्ट्रॉनिक या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में B.E/B.Tech की डिग्री 55% अंकों के साथ में होना चाहिए।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर:- पद के लिए संबंधित विभाग या सुरक्षा क्षेत्र में 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए और पूर्व सैनिक या सूबेदार या उच्च पद वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले चयन किया जाएगा।
  • सिक्योरिटी अस्सिटेंट:- इस पद के लिए 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिए और रिटायर सैनिक या अर्ध सैनिक बलों उम्मीदवारों को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
  • टेक्नीशियन 01 :– इस पद के लिए विज्ञान विषय में दसवीं कक्षा पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ में उत्तीर्ण होना चाहिए तथा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट, या लैबोरेट्री अस्सिटेंट ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए अथवा संबंधित ट्रेड में 2 या 3 साल का कार्य का अनुभव होना चाहिए या अप्रेंटिसशिप होना चाहिए।
  • मल्टीटास्क स्टाफ:- इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, तभी आप आवेदन कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया की जानकारी

CSIR-AMPRI के पद के लिए निम्न प्रकार से चयन किया जाने वाला है।

  • सबसे पहले लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा लिया जाने वाला है।
  • ट्रेड टेस्ट, टेक्निकल ऑफीसर और टेक्निकल 01 पदों के लिए लिया जाने वाला है और यह केवल क्वालीफाइंग नेचर का है।
  • शारीरिक मानक परीक्षा सुरक्षा पदों के लिए जिसमें सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद के लिए फिजिकल टेस्ट निर्धारित किए गए हैं।
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों के शारीरिक परीक्षण के मूल्यांकन भी किया जाएगा और इसके बाद आपका चयन होने वाला है।

आवेदन फीस की जानकारी

  • प्रत्येक पद के लिए ₹5 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है और सभी पेमेंट को SBI कलेक्ट या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से कर सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग और महिला उम्मीदवार और भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन फीस निर्धारित नहीं किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंचने के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद पेमेंट का भुगतान कर देना है।
  • फिर आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल कर रख लेना है और आगे इसी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आसानी होगी।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑफिशल नोटिफिकेशन देखेंक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करे
मध्य प्रदेश का विमर्श पोर्टल ऑफिशल जानकारीक्लिक करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top