हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

class 10th Science subjective question 2023 || बिहार बोर्ड 2023 में आने वाला साइंस के महत्वपूर्ण क्वेश्चन

  1. चुंबकीय फ्लक्स क्या है?

चुंबकीय फ्लक्स:- समतल सतह पर चुंबकीय क्षेत्र के समतल सतह अभिलंब घटक तथा सतह के क्षेत्रफल के गुणनफल के सतह को चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं। इसका S•I मात्रक `वेबर` होता है। इसे फाई द्वारा सूचित किया जाता है।

PDF Download Now
  1. विद्युत जनित्र या डायनेमो क्या है?

विद्युत जनित्र:- विद्युत जनित्र या डायनेमो एक ऐसी युक्ती होती है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देती है। डायनेमो से दिष्ट धारा (D•C) की प्राप्ति होती है।

  1. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं?

दृष्टि दोष:- जब किसी वस्तु का प्रतिबिंब आँख की रेटिना पर स्पष्ट रूप से नहीं बनती है तो इस दोष को दृष्टि दोष कहते है।दृष्टि दोष चार प्रकार के होते हैं।

(i) निकट दृष्टि दोष

(ii) दीर्घ दृष्टि दोष

(iii) जरा दृष्टि दोष

(iv) अबिंदुकता

🔥 निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता हैं।

🔥 दीर्घ दृष्टि दोष को दूर करने के लिए उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है।

PDF Download Now

🔥 जरा दृष्टि दोष को दूर करने के लिए बाईफोकल लेंस का उपयोग किया जाता है।

🔥 अबिंदुकता को दूर करने के लिए बेलनाकार लेंस का उपयोग किया जाता है।

 

  1. प्रकाश का वर्ण विक्षेपण से आप क्या समझते हैं?

प्रकाश का वर्ण विक्षेपण:- जब श्वेत प्रकाश या सूर्य का प्रकाश एक फ्रिज में से होकर गुजरता है तो वह अपने विभिन्न अवयवी रंगों में विभक्त हो जाता है। अपने विभिन्न अवयवी रंगों में विभक्त होने की घटना को प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहते हैं।

🔥 एक साधारण प्रिज्ममें में 5 सप्ताह होते हैं।

 

  1. वर्णपट्ट या स्पेक्ट्रम:- प्रकाश के वर्ण विक्षेपण के दौरान पर्दा पर सात रंगों की एक रंगीन पट्टी का निर्माण होता है। इसी रंगीन पट्टी को स्पेक्ट्रम कहते हैं।
  2. ओम का नियम क्या है?

ओम का नियम:- ओम के नियम के अनुसार, अचर ताप पर किसी चालक से प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा चालक के सिरों के बीच के विभवांतर का सीधा सामानुपाती होता है।

                यदि चालक से प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा (I) तथा चालक के सिरों के बीच का विभवांतर (V) हो तो,

          ओम के नियमानुसार,

                             V = IR, जहाँ R एक नियतांक है।

  1. विद्युत शक्ति क्या है?

विद्युत शक्ति:- एक सेकेंड में किसी विद्युतीय उपकरण द्वारा उपभोक्त विद्युत ऊर्जा को उस उपकरण की विद्युत शक्ति कहते हैं। इसे `P` द्वारा सूचित किया जाता है। इसका S•I मात्रक वाट (watt) होता है।

              P = w/t = I²R = VI = V²/R

1 H•P = 746 watt

1MW = 10⁶watt

H•P = Hourse Power

 

1 वाट = 1 जूल/1सेकेंड

🔥 विद्युत शक्ति का व्यवहारिक मात्रक अश्व शक्ति होता है।

  1. विद्युत ऊर्जा:- विद्युतीय कार्य की मात्रा को विद्युत ऊर्जा कहते हैं। इसे `W` द्वारा सूचित किया जाता है। इसका S•I मात्रक जूल होता है।

             1 जूल = 1 कुलम्ब × 1 वोल्ट

                 W = VQ

🔥 विद्युत ऊर्जा का व्यवसायिक मात्रक किलो वाट घंटा (KWh) होता है।

🔥1kwh = 3.6×10⁶J

  1. चुंबकीय क्षेत्र:- चुंबक के चारों ओर वह क्षेत्र जिसमें आकर्षण तथा प्रतिकर्षण बलों का अनुभव किया जाता है। चुंबकीय क्षेत्र कहलाता है। इसे `B` द्वारा सूचित किया जाता है। चुंबकीय क्षेत्र का S•I मात्रक टेसला होता है।

1 टेसला = 1N/AM

 

  1. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत:- वैसे ऊर्जा स्त्रोत जिसे समाप्त नहीं किया जा सकता है और उपयोग करने के बाद पुनः उपयोग में लाया जा सकता है, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाता है।

        जैसे:- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जल, विद्युत ऊर्जा इत्यादि।

 

  1. अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत:- वैसे ऊर्जा स्रोत जो समाप्त हो अर्थात एक बार उपयोग करने के बाद पुनः उपयोग में नहीं लाया जा सकता है, अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाता है।

जैसे:- कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस इत्यादि।

 

🔥 पवन चक्की, पवन ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा या विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है।

🔥 पवनों का देश `डेनमार्क` को कहा जाता है।

🔥 जीवाश्म ईंधन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है।

🔥 सौर सेल, सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है।

🔥 विद्युत संयंत्र जल की गतिकी ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

🔥 बायोगैस का मुख्य अवयव मिथेन होता है।

🔥 सौर ऊर्जा, ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!