हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Science Live Test: दम है तो 20 में से 15 सही कर के दिखाओ

👇FREE में PDF लेने के लिए Join करें 👇

WhatApp Group Join

1. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है?

उदासीनीकरण अभिक्रिया:- अम्ल एवं क्षारक के अभिक्रिया के फलस्वरुप लवण एवं जल बनता है। इसे ही उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

Ca (OH)2 + H2SO4 🔜 Caso4 + H2O

 

2. खनिज:- भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले धातु युक्त ठोस पदार्थ को खनिज कहते हैं।

 

3. अयस्क:- जिनसे धातुएं आसानी से तथा कम खर्च में प्राप्त किए जा सकते हैं, उसे अयस्क कहते हैं।

 

4. गैंग:- अयस्कों में मिली हुई अशुद्धियों को गैंग कहते हैं।

 

5. लोहे की वस्तुओं को पेंट क्यों करते हैं?

उत्तर:- लोहे की वस्तुओं को जंग लगने से बचाने के लिए उस पर हम पेंट करते हैं। पेंट करने से लोहा की वस्तुएं को सतह से नमी या हवा के बीच का संपर्क टूट जाता है, जिससे जंग नहीं पकड़ता है।

 

6. वन संरक्षण हेतु कार्य कौन-कौन आवश्यक है?

उत्तर:- वन संरक्षण हेतु कार्य निम्नलिखित है।

(i) निश्चित रूप से प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना।

(ii) उसे सदा संरक्षित करना।

(iii) पेड़ों की कटाई पर रोक लगाना।

 

7. समजातीय श्रेणी से आप क्या समझते हैं?

समजातीय श्रेणी:- कार्बन यौगिकों की ऐसी श्रृंखला जिनके सभी सदस्यों में एक ही प्रक्रियात्मक समूह रहता है तथा दो क्रमागत सदस्यों के अणुजेडसूत्र में -CH2 का अंतर रहता है उसे समजातीय अंग कहते हैं।

           जैसे:- Cn2n+2

 

8. लोहे को जंग से बचाने के लिए दो उपाय बताएं।

उत्तर:- लोहे को जंग से बचाने के लिए निम्नलिखित उपाय।

(i) यशद लेपन करना

(ii) पेंट करना

 

9. उत्प्रेरक से आप क्या समझते हैं?

उत्प्रेरक:- वैसे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया उत्प्रेरक करें उसे उत्प्रेरक कहते हैं।

 

10. प्लैटिनम, सोना एवं चांदी का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है क्यों?

उत्तर:- प्लैटिनम, सोना एवं चांदी का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है, क्योंकि इससे धातुएं आसानी से संक्षारित नहीं होती है।

 

11. पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखना चाहिए?

उत्तर:- दही एवं खट्टे पदार्थों में अम्ल पाया जाता है और धातुओं से अभिक्रिया कर लवण एवं h2 गैस का निर्माण करता है, जिसके कारण पदार्थ खाने योग्य नहीं रहता है और बर्तन क्षारीय हो जाता है।

 

12. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है?

उत्तर:- आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च होता है, क्योंकि धन एवं ऋण आयनों के बीच काफी मजबूत आकर्षण बल होता है। इससे तोड़ने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

 

13. अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत का चालन करता है?

उत्तर:- अम्ल जल में खुलकर आयनों (धन एवं ऋण) का निर्माण करता है। इसलिए अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन करता है।

 

14. आयोडीन युक्त नमक की सलाह क्यों दी जाती है?

उत्तर:- अवटू ग्रंथि के थायरोक्सिन हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन आवश्यक है। थायरोक्सिन कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन तथा वसा के उपापचय को हमारे शरीर में नियंत्रित करता है। थायरोक्सिन के संश्लेषण के लिए आयोडीन अनिवार्य है। आयोडीन की कमी से घेंगा अथवा ग्वाटर नामक बीमारी होती है। इसलिए आयोडीन युक्त नमक की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!